सभी SP से हिंदू संगठनों की जानकारी मांग रही है सरकार, देखिए आखिर जानकारी में क्या चाहती है सरकार.. 2015 में भाजपा सरकार ने भी मांगी थी ऐसी ही जानकारी..

0
84

रायपुर 3 मार्च, 2019। राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों (एसपी) से जिलों में सक्रिय हिंदू संगठनों की जानकारी मांगी है। यह जानकारी थानेवार मांगी गई है। ऐसी ही जानकारी 2015 में भाजपा की रमन सरकार ने भी मांगी थी। राज्य सरकार समय समय पर पुलिस से इस तर ही जानकारी एकत्रित करती रहती है। ताकि राज्य में सक्रिय हिंदू संगठनों का डाटा उपलब्ध रहे।

  • पुलिस मुख्यालय से 15 फरवरी को सभी 27 जिला पुलिस अधीक्षकों को इसका पत्र भेजा गया। पुलिस अधीक्षकों से प्राथमिकता के आधार पर इसकी जानकारी भेजने को कहा गया है।
  • यह जानकारी हर जिले से थानेवार देनी होगी। प्रदेश में 500 से अधिक थाने हैं। इनमें सौ शहरी और शेष ग्रामीण हैं। सभी जिलों में पुलिस थानेवार यह जानकारी जुटाने में लग गई है।
  • प्रदेश में संघ के करीब 36 से अधिक अनुषांगिक संगठन हैं। कई अधिकारी और कर्मचारी भी सदस्य और पदाधिकारी हैं। 
  • इतना ही नहीं वे सभी रोजाना संघ की शाखाएं भी अटेंड करते हैं। इनकी जानकारी लेकर उन्हें चिन्हित रखा जाएगा।

राजनीति से जुड़ाव है या नहीं, ये भी बताना होगा

पुलिस अधीक्षकों को जिले में कार्यरत संगठन का नाम, उसका पंजीयन क्रमांक, उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और पदाधिकारियों के नाम, पद-पते की जानकारी देनी होगी। साथ ही यह भी बताना होगा कि इन संगठनों का उद्देश्य क्या है और अब तक की इनकी गतिविधियों क्या रही हैं। इनकी गतिविधियों का समाज पर प्रभाव भी बताना होगा। ये किसी किसी राजनीतिक पार्टियों से जुड़े हैं या नहीं, ये भी बताना होगा।

2015 में भाजपा की रमन सरकार ने भी ऐसी ही जानकारी मांगी थी देखिए प्रारुप..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here