संकट की घड़ी में नन्ही बच्ची ने दे दिया अपना खजाना… गुल्लक तोड़कर पॉकेट मनी से मिले पैसे को नन्ही बच्ची ने मुख्यमंत्री आपदा कोष में जमा कराए 2900 रुपए…

0
109

दुर्ग 11 अप्रैल, 2019। कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहे देश की मदद करने के लिए बच्चे भी पीछे नहीं हैं। इस मुश्किल घड़ी में बच्चे गुल्लक फोड़कर अपना योगदान दे रहे हैं। दुर्ग के रहने वाले विकास जायसवाल नन्ही सी बेटी आरोही ने अपने गुल्लक में जमा किये पैसे को मुख्यमंत्री आपदा कोष में दान किये। पॉकेट मनी से मिले पैसे को जमा कर रही 8 साल की नन्ही आरोही ने अपनी गुल्लक फोड़ दी। अपने खजाने खोल मुख्यमंत्री आपदा कोष के लिए दे दिया। नन्ही बच्ची ने अपने पिता के साथ एएसपी ऑफिस पहुंचे। वहां उन्होंने एएसपी रोहित ठाकुर ₹2900 की धनराशि दी जिसे मुख्यमंत्री आपदा कोष में जमा कराया जाएगा।

दुर्ग में 8 साल की आरोही झा ने अपने पिता विकास जयसवाल के साथ अपनी गुल्लक फोड़कर 2900 रुपये की धनराशि मुख्यमंत्री आपदा कोष में जमा करवाई। आरोही ने अपने लिए गुल्लक में पैसा जमा किए थे। अब इस धनराशि को ड्राफ्ट के माध्यम से CM फंड में भेजा जाएगा।
बच्ची के इस सहयोग के लिए क्षेत्र के लोगों ने बच्ची की काफी प्रशंसा की है।