मौसम विभाग ने बारिश को लेकर किया अपडेट जारी, प्रदेश के इन जिलों में है बारिश की संभावना..

0
84

26 अगस्त 2019, रायपुर| मौसम विभाग ने मौसम का अपडेट जारी करते हुए प्रदेश के सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बस्तर, कबीरधाम, राजनांदगांव, बिलासपुर सहित कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है|

बता दें कि मौसम विभाग ने इससे पहले प्रदेश में येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने को कहा था| प्रदेश में हो रही लगातार बारिश से किसान खुश हैं| वहीं मौसम विभाग ने आगे भी अच्छी बारिश की उम्मीद जताई है|

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में घने बादलों के कारण उमस से राहत मिल सकती है| तटीय ओडिशा और आस-पास बने सिस्टम और उत्तरी छत्तीसगढ़ से गुजरी द्रोणिका के कारण मानसून एक बार फिर से पूरे राज्य में सक्रिय है|