40 वर्षीया महिला की हत्या गुत्थी को पुलिस ने सुलझा ली, बेटा ही निकला माँ का हत्यारा, अवैध संबंध से नारज होकर किया था हत्या..

0
134

7 जनवरी 2020 रायगढ़। 40 वर्षीया महिला की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। आदिवासी देव स्थल की चौकीदारी करने वाली महिला की हत्या उसके ही 17 वर्षीय किशोर बेटे ने अवैध संबंधों से नाराज होकर की थी। पुलिस ने आरोपी को किशोर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। महिला का शव छाल क्षेत्र में रविवार को धार्मिक स्थल के पास ही मिला था। वारदात के दौरान मां-बेटे 10 मीटर की दूरी पर ही सोए थे।

पुलिस को दिए बयान

  • वह अपने माता-पिता के साथ दो सालों से चंद्रशेखरपुर एडु के ठाकुरदेव देवराज ट्रस्ट में चौकीदारी करता था।
  • शनिवार को उसके पिताजी गांव (गुर्दा) चले गए। किशोर और उसकी मां अकेली थी।
  • मां झोपड़ी में सो रही थी। बेटा बिल्डिंग में सोने चला गया। रात में जब किशोर शौच करके वापस आया तो झोपड़ी से रोशनी आ रही थी।
  • झोपड़ी के पास पहुंचा तो एक व्यक्ति निकलकर भाग रहा था। जब उसने इस बारे में मां से पूछताछ की तो मां ने कुछ भी नहीं बताया।
  • इससे पहले भी वह कई बार अपनी मां को इस बारे में समझा चुका था।
  • इससे आक्रोशित होकर उसने मां के सिर पर लकड़ी के टुकड़े से वार किया। महिला के बेहोश होने पर सब्बल और टांगी से गर्दन पर मारकर हत्या कर दी।
  • सुबह झोपड़ी में आकर डर से नाबालिग ने टांगी नदी में फेंक दी‌।
  • इसके बाद छाल पुलिस को झूठी कहानी सुना दी।
  • बदलते बयानों और कुछ गवाहों के कारण पुलिस को उसपर शक हो गया था।
  • थोड़ी सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी किशोर ने सारी कहानी बयान कर दी।