सामान्य हो रही जिंदगी की रफ्तार, छत्तीसगढ़ में आज से जनता के लिए खुले सभी सरकारी दफ्तर….

0
152

रायपुर। जिंदगी की रफ्तार अब सामान्य होती नजर आ रही है। कोरोना के कम होते मामलों को देखते हुए छत्तीसगढ़ में सोमवार से आम जनता के लिए सभी सरकारी दफ़्तर खोल दिए गए हैं। सरकारी कार्यालयों में चहल-पहल बढ़ गई है। अब लोग समस्या, मांग, योजना के लाभ, पंजीयन और शिकायत जैसे कार्यों को लेकर पहुंचने लगे हैं। इस दौरान लोगों ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से काम-धाम बंद होने के कारण हालात ख़राब है। सरकारी कार्यालय अब जनता के लिए खुले हैं, तो नई उम्मीद जगी है।

  • कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सुरक्षा की व्यवस्था है, सावधानी बरतने की ज़रूरत है।
  • चाहे अधिकारी-कर्मचारी हो या आम जनता। ध्यान रखना होगा। कोरोना ख़त्म नहीं हुआ है सिर्फ़ कम हुआ है।
  • कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय झा ने कहा कि शत प्रतिशत उपस्थिति के साथ सरकारी कार्यालय का दरवाज़ा अब आम जनता के लिए भी खोल दिए गए हैं।
  • पहले दिन सूनसान दफ्तरों में चहल पहल दिख रही है। लोग अपनी मांग समस्या को लेकर कार्यालय पहुंचे।
  • कर्मचारियों की सुरक्षा के मद्देनज़र व्यवस्था की गई है। उन्हें सावधानी बरतने की ज़रूरत है, लोगों से भी अपील किया जा रहा है।