शहर के हुक्का बारों में आधी रात पुलिस ने मारा छापा, 9 हुक्का बार करवाए बंद, 40 से अधिक अड्डेबाजों पर की कार्रवाई, पुलिस की सक्रियता से हुक्का संचालकों में हड़कंप..

0
104

18 मई, 2019 रायपुर। राजधानी पुलिस ने एक बार फिर हुक्का बारों में छापामार कार्रवाई की है। शहर में बेधड़क नियम विरूद्ध चल रहे हुक्का बारों में पुलिस ने बीती रात धावा बोला। इस दौरान नियम 9 हुक्का बारों को बंद करवाया है। जहां से 5 हुक्का बारों से हुक्का का सामान जब्त किया गया है। इस अभियान में 40 अड्डेबाजों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

  • राजधानी की पुलिस टीम ने शहर के अलग-अलग जगह दबिश देकर 9 हुक्का बारों में कार्रवाई की है।
  • टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 9 हुक्का बारों में दबिश दी। जिसमें 5 हुक्का बार नियम विरूद्ध चल रहे थे।
  • जिनके सामान जब्त कर संबंधितों के खिलाई कार्रवाई की गई। साथ ही 40 अड्डेबाजों के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
  • पुलिस ने कहा है कि नियम विरूद्ध हुक्का बार संचालित करने वाले संचालकों और अड्डेबाजी पर कार्रवाई जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here