जनता से महापौर और अध्यक्ष चुनने का अधिकार छीना जा रहा है, हम कोर्ट जाएंगे: रमन सिंह

0
83

22 अक्टूबर 2019 रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा, हम चाहते हैं कि जनता का अधिकार बना रहे और जनता के माध्यम से ही महापौर का निर्वाचन हो, लेकिन भूपेश सरकार ने पहले ही हार मान ली है और अप्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव करा रही है। उन्होंने कहा कि जनता से महापौर और अध्यक्ष चुनने का हक छीना जा रहा है। इससे ये साफ है कि कांग्रेस डरी हुई है। अह हम कोर्ट जाएंगे और इस फैसले को चुनौती देंगे।

नगरीय निकाय में अप्रत्यक्ष तौर पर चुनाव कराने के मामले में बनी कमेटी ने अपनी रिपोर्ट भी सरकार को सौंप दी है। अब बस इंतजार है तो सरकार की औपचारिक घोषणा का है।

डॉ. रमन ने बैठक में कहा कि इस चुनाव में सभी कार्यकर्ता अपनी दावेदारी कर सकते हैं। पार्षद से ही राजनीति की शुरुआत होती है। इसके माध्यम से ही राजनीति के चरम पर पहुंचा सकता है। इस दो बड़ा उदाहरण मैं और रमेश बैस है। उन्होंने कहा कि दावेदारी के बाद पार्टी जिसे टिकट देगी, उसके लिए काम करना होगा। उन्होंने रायपुर निगम में 50 पार्षदों के जीतने का दावा किया है।
रमन ने कहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भयभीत है। सरकार ने एक सर्वे करवाया था। इसमें 90 फीसदी निकायों में हार की रिपोर्ट आई थी। इसके बाद ही प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस को उसके कर्म ही ले डूबेंगे। बैठक को रायपुर के चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख ने भी संबोधित किया।

जीतने से ही बदलेंगे हालात

संगठन और निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, पहले की तुलना में अभी परिस्थिति अनुकूल नहीं है। इसके हिसाब से ही हमें संघर्ष करना होगा। जीत मिलने के बाद ही रास्ते आसान हो सकते हैं। सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ चुनाव में अपनी सहभागिता निभाएं।

30 और 31 को होगा मंडल अध्यक्षों का चुनाव
बैठक में बूथ समितियों के गठन की जानकारी ली गई। इसके साथ ही मंडल अध्यक्षों के चुनाव के लिए 30 और 31 अक्टूबर की तिथि तय कर दी गई है। रायपुर शहर में भाजपा के 16 मंडल है। बैठक में यहां चुनाव कराने के लिए पर्यावेक्षकों के नामों की भी घोषणा कर दी गई। पर्यवेक्षक जाकर एक नाम पर सहमति बनाएंगे। माना जा रहा है कि उसी दिन मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।