नहीं थम रहा है मौतों का सिलसिला, कोरोना से जंग हार गई कई पदक जीतने वाली शूटर दादी चंद्रो तोमर

0
130

मेरठ। इस वक्त कोरोना देश में हाहाकार मचा रहा है। एक के बाद एक मौते होती जा रही है। इस वक्त उत्तर प्रदेश से के बागपत से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी मिली है कि शूटर दादी चंद्रो तोमर का कोरोना से निधन हो गया है। चंद्रो तोमर पिछले कई दिनों से एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं। नेशनल और राज्य लेवल पर शूटर दादी ने निशानेबाजी में कई पदक जीते थे।

कोरोना से जंग हार गई शूटर दादी

शूटर दादी बागपत के जोहड़ी गांव की रहने वाली है। शूटर दादी के नाम से मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर भी कोरोना से जंग हार गईं। कुछ दिन पहले सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बागपत की रहने वालीं 89 वर्षीय शूटर दादी का कोरोना के कारण मेरठ के आनंद अस्पताल में निधन हो गया

हर दिन टूट रहा है रिकॉर्ड

देश में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 3.86 लाख नए मामले सामने आए हैं। गुरुवार को एक दिन में 3,498 लोगों की मौत हुई। देश में एक्टिव केस की संख्या 31,70,228 हो गई है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 66,159 नए केस और 771 मौतें दर्ज की गई। उसके बाद केरल में रिकॉर्ड 38,607 नए मामले, उत्तर प्रदेश में 35,156, कर्नाटक में 35,024 और राजधानी दिल्ली में 24,235 नए केस आए।