नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार : पूरे छत्तीसगढ़ में लगा लॉकडाउन, आगे बढ़ाने के मिल रहे हैं संकेत

0
120

रायपुर। छतीसगढ़ में कोरोना की रफ़्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही है। यहां अधिकांश जिलों में सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। इसके अलावा कुछ जिलों में आंशिक लॉकडाउन लगाया गया है। जिसमें दुकानों के खुलने बंद होने का समय निर्धारित किया गया है। आपको बता दें जिन जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है, वहां इसे आगे बढ़ाया जा सकता है।

कुछ रियायतों के साथ 26 अप्रैल तक बढ़ाया जा सकता है लॉकडाउन

मिली जानकारी के अनुसार, लॉकडाउन को 26 अप्रैल तक बढ़ाया जा सकता है। हालाकिं इस दौरान कुछ रियायत भी दी जाएगी। जिससे कि आम लोगों को परेशानी न हो।

प्रदेश के 24 जिलों में सम्पूर्ण लॉकडाउन

प्रदेश के 24 जिलों में सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। 4 जिलों में आंशिक छूट के साथ लॉकडाउन लगाया गया है। सभी जिलों में अलग-अलग तारीखों में लॉकडाउन खत्म हो रहा है। अब सूचना ये मिल रही है कि सभी जगह लॉकडाउन को बढ़ाकर एक साथ 26 अप्रैल तक बढ़ाया जा सकता है।