इंतजार खत्म: फ्रांस से मिलो दूर सफर कर भारत पहुंचा राफेल, अंबाला एयरबेस पर यूं दी गई सलामी.. देखें वीडियो और तस्वीरें…

0
90

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना का ब्रह्मास्त्र कहे जाने वाले राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप भारतीय वायु क्षेत्र में दाखिल हो गए हैं। इनकी तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। भारतीय वायु क्षेत्र में दाखिल होते ही राफेल लड़ाकू विमानों को भारत के सुखोई विमानों ने कवर किया। तस्वीर में दिख रहे सात लड़ाकू विमानों में से दो सुखोई विमान हैं, दो राफेल लड़ाकू विमानों को कवर कर रहे हैं।

फ्रांस से अंबाला एयरबेस पहुंचे सभी 5 राफेल फाइटर जेट्स को सलामी दी गयी।

बता दें कि फ्रांस से निकलकर 5 राफेल विमान मंगलवार को संयुक्त अरब अमिरात (UAE) के आबूधावी के अल दफ्रा एयरबेस पर रुके थे। यहां रात रुकने के बाद बुधवार को पांचों राफेल लड़ाकू विमानों ने भारत के लिए उड़ान भरी और करीब डेढ़ बजे भारतीय वायु क्षेत्र में दाखिल हुए। इस दौरान उन्होंने पश्चिमी अरब सागर में तैनात भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS कोलकाता के साथ संपर्क भी किया।

सैन्य इतिहास में एक नये युग की शुरुआत : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बताया, विमान अंबाला में सुरक्षित लैंड कर गए हैं। यह सैन्य इतिहास में भारत एक नया युग शुरू कर रहा है। उन्होंने कहा, मैं वायुसेना को बधाई देता हूं। मुझे विश्वास है कि 17 स्क्वॉड्रन गोल्डन ऐरो अपने लक्ष्य में कामयाब रहेगा। मुझे बहुत खुशी है कि हमारी क्षमता लगातार बढ़ रही है।

अंबाला के आसमान में गरजे राफेल विमान, परिक्रमा करके उतरे भारतीय धरती पर
अंबाला एयरबेस पर परिक्रमा करने के बाद राफेल विमान लैंड हुए। यहां लंबे वक्त से तैयारी चल रही थी। अब वायुसेना प्रमुख इसका स्वागत करेंगे और पांचों पायलटों को शाबाशी देंगे। राफेल को वॉटर सल्यूट दिया जाएगा।