पति के मरने के बाद भी महिला 10 साल में दो बार हुई प्रेग्नेंट.. बिना अफेयर के कैसे हुआ चमत्कार.. आप भी पढ़िए स्टोरी..

0
84

ब्रिटेन। एक महिला ने अपने पति की मौत के बाद महिला दो बार गर्भवति हुई और दो बच्चों को जन्म दिया है। अपने प्रेग्नेंट होने को लेकर महिला ने ऐसे खुलासे किए हैं, जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे। अगर आप सोच रहें हैं कि महिला का पति की मौत के बाद किसी से अफेयर रहा होगा, तो आप बिल्कुल गलत सोच रहे हैं। महिला के साथ ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। बच्चों को जन्म देने वाली महिला ने इसे चमत्कार बताती है।

ये कहानी ब्रिटेन के कॉर्नवाल में रहने वाली एंजिलीन लेकी जेम्स का है। एंजिलीन ने एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में बताया कि उसके पति क्रिस की दस साल पहले यानि 2008 में मौत हो गई थी। इस दौरान उनकी उम्र 29 साल थी। एंजिलीन ने बताया कि उसने अपने पति के मरने से पहले उनका स्पर्म जमा कर लिया था और वह 10 साल बाद आईवीएफ के जरिए दो बार मां बनी।

एंजिलीन ने बताया कि क्रिस से उनकी शादी साल 2007 में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच गहरा प्यार था। दोनों 5 बच्चों के माता—पिता बनना चाहते थे। लेकिन क्रिस की मौत के बाद यह सपना अधूरा रह गया। लेकिन आईवीएफ के जरिए एंजिलीन पति की मौत के बाद भी दो बार मां बन चुकी है। उन्होंने कहा कि निधन के बाद भी वे पिता बनना डिजर्व करते थे. वे काफी केयरिंग, फनी और प्रोटेक्टिव थे।

उन्होंने बताया कि पति के स्पर्म से पहली बार वह साल 2013 में प्रेग्नेंट हुई थी। इसके बाद वह दोबारा साल 2018 में गर्भवति हुई। एंजिलीन ने साल 2013 में लड़के को जन्म दिया था। जबकि 2018 में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया।

उनका कहना है कि वे बच्चों में पति की मौजूदगी महसूस करती हैं। पति के साथ अपने बच्चों के नाम भी तय कर रखे थे। एग्रेसिव ब्रेन ट्यूमर की वजह से क्रिस की मौत हो गई थी।