शिकायत लेकर आई महिला को बगल में बैठाकर करने लगा अश्लील हरकत… थानेदार गिरफ्तार… वीडियो भी वायरल

0
788

उतर प्रदेश 2 जुलाई2020 उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले में भटनी के पूर्व थानाध्यक्ष का एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है। वीडियो 22 जून का बताया जा रहा है। दरअसल, एक महिला शिकायकर्ता थाने पहुंची थी। तभी इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह यादव महिला के सामने अभद्र हरकत करने लगे। मामला सामने आने के बाद वीडियो की जांच की गई। इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। उसे गिरफ्तारी कर लिया गया है। एसपी ने गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम रखा था। 

पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्रा ने बताया कि भटनी थाने में युवती की तहरीर पर आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि, 22 जून का जमीनी विवाद के मामले में पीड़िता अपनी मां के साथ प्रार्थना पत्र लेकर करीब 12 बजे दोपहर थाने पहुंची थी। जहां भटनी थानाध्यक्ष भीष्म पाल सिंह यादव अपने कार्यालय में बैठे थे। पीड़िता और उसकी मां ने प्रार्थना पत्र लेकर कार्यालय में प्रवेश किया और भूमि विवाद के संबंध में थानाध्यक्ष को अवगत कराया। इसके बाद थानाध्यक्ष ने पीड़िता और उसके मां को कुर्सी पर बैठने को कहा और पीड़ित के प्रार्थना पत्र को लेकर पढ़ने लगे। इसी दौरान थानाध्यक्ष पीड़िता से बात करते-करते अश्लील हरकतें करने लगे।