छत्तीसगढ़ में नहीं है कोरोना के पर्याप्त टीके, इस स्थिति में कल थम जाएगा टीकाकरण-स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव

0
110

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बिच प्रदेश के कई जिलों में टीकाकरण की रफ्तार धीमी होने लगी है। केंद्र सरकार लिमिट के अनुसार वैक्सीन की सप्लाई कर रही है। प्रदेश में 1 से दो लाख वैक्सीन डोज की सप्लाई हो रही है। जबकि राज्य के पास 1 दिन में 3 लाख से ज्यादा टीका लगाने की व्यवस्था है।

केंद्र सरकार से हो रही है टीका की सप्लाई

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि टीकाकरण के रफ्तार को बनाए रखने और राज्य में वैक्सीन की सप्लाई के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन से बातचीत की गई है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन की सप्लाई टारगेट अनुसार करने की अपील की गई है। सिंहदेव ने कहा कि जैसा की हम सब जानते हैं। केंद्र सरकार से टीका की सप्लाई हो रही है, जितना हमें टीका मिलता है, उतना लगाते हैं।

छत्तीसगढ़ में नहीं है कोरोना के पर्याप्त टीके

सिंहदेव ने कहा कि हमारे पास टीकाकरण करने के पर्याप्त व्यवस्था है। इसका उदाहरण रोज हो रहे टीकाकरण है। 2 लाख, 3 लाख टीका प्रतिदिन लगाया गया है। वैक्सीन के पर्याप्त उपलब्धता होने पर और ज्यादा टीकाकरण किया जा सकता है। अगर कल के लिए बात करें तो हमारे पास टीके की संख्या शून्य है।

अगर आज वैक्सीन नहीं आई, तो कल टीकाकरण थम जाएगा

सिंहदेव ने कहा कि आज तीन लाख टीका आने को है, अगर नहीं आया तो कल टीकाकरण थम जाएगा। इसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा हुई है। उन्होंने टीका का सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। प्रदेश को वैक्सीन देने का आश्वासन दिए हैं। उम्मीद है केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के लिए कोरोना टिके की सप्लाई कर देंगा।