छत्तीसगढ़ के इस संभाग में भारी बारिश की संभावना, तापमान में गिरावट रहेगी बरकरार…..

0
454

रायपुर, 18 सितम्बर 2021। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश आज फिर से सक्रिय होने के आसार हैं। पिछले दो दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज हुई थी। तापमान में गिरावट बरकरार रहेगी।

प्रदेश के मध्य और उत्तर भाग में बारिश की संभावना जताई गई है। बस्तर संभाग में हल्की से भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग की माने तो राजधानी में गरज चमक के साथ अच्छी बारिश हो सकती है।