कड़ाके की ठंड से मिलेगी राहत, उत्तर से ठंडी हवाओं का आना आज से बंद…..

0
322

रायपुर, 24 दिसम्बर 2021। उत्तर से आ रही ठंड हवाओं का आना आज से बंद हो गया है। प्रदेश के लोगों को आज से कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी। अब न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी।

प्रदेश में आज से मौसम शुष्क रहने की संभावना है। शहरी क्षेत्रों की तुलना में बाहरी क्षेत्रों में ठंड ज्यादा होगी। 3 से 4 डिग्री न्यूनतम तापमान में हो सकती है वृद्धि।

अगले 2 दिन में न्यूनतम तापमान में हो सकती है वृद्धि। प्रदेश के दक्षिणी भाग में 25 दिसंबर से आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है।