इस सुंदरी ने जीता मिस वर्ल्ड 2018 का खिताब , मानुषी छिल्लर ने पहनाया ताज….

0
335

Miss World 2018

मुंबई। इस साल की प्रतिष्ठि‍त मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता चीन के सान्या शहर में शनिवार को आयोजित हुई| इसमें मेक्सिको की वनेसा पॉन्स डि लियोन ने मिस वर्ल्ड 2018 का ख‍िताब जीता| लियोन ने 118 प्रतियोगियों को पीछे छोड़ दिया| इस मुकाबले में फर्स्ट रनर अप मिस थाईलैंड निकोलीन लिम्सनुकान रहीं| टॉप 30 तक पहुंचने वाली भारत की अनुकृति वास टॉप 12 में जगह नहीं बना सकीं|

Miss World 2018

Miss World 2018

मिस वर्ल्ड 2018 को पिछले साल की मिस वर्ल्ड मानुषी छ‍िल्लर ने ताज पहनाया| 7 मार्च 1992 को जन्मीं वनेसा फुल टाइम मॉडल हैं| वे पहली मैक्स‍िकन हैं, जिसके सिर ये ताज सज रहा है|

मिस वर्ल्ड 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व अनुकृति वास ने किया| वे तमिलनाडु की रहने वाली हैं| अनुकृति अच्छी डांसर तो हैं ही साथी ही वो राज्य स्तर की एथलीट भी हैं| मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुकृति की मां का सपना अनुकृति को फ्रेंच कोर्स कराके एक ट्रांसलेटर बनाने का था|

बता दें कि साल 2017 में मानुषी ने मिस वर्ल्ड का ताज जीतकर 17 साल का इंतजार खत्म किया था| उनसे पहले भारत की प्रियंका चोपड़ा ने 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था| भारत में मिस वर्ल्ड कार्यक्रम को शनिवार शाम 4:30 बजे से रोमेडी नाउ चैनल पर देखा गया| इसके अलावा इसकी लाइव स्ट्रीमिंग भी मिस वर्ल्ड 2018 के यूट्यूब चैनल पर भी देखी गई|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here