इस बिग बॉस विजेता अभिनेत्री ने कांग्रेस किया ज्वाइन, जानिये कौन है वो…

0
116

05 फरवरी 2019, मुंबई। टीवी सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ फेम शिल्पा शिंदे आज कांग्रेस में शामिल हो गई। शिल्पा शिंदे को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने शिल्पा शिंदे को पार्टी की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस प्रवक्ता चरन सिंह सापरा ने बातचीत में पहले ही बता दिया था कहा कि शिल्पा शिंदे आज कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करेंगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल शिल्पा महिलाओं को संगठित करने का काम करेंगी और आगामी चुनाव में कोंग्रेस के लिए प्रचार करेंगी।

शिल्पा शिंदे ने कहा कि, पार्टी जहां से कहेगी मैं वहां से चुनाव लड़ूंगी। कॉंग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है कि जो लोगो मे भेदभाव नहीं करती है, मुझे कोई जरूरत नही किसी के मदद की मैं यहां हूं अभी, एक छोटे से मुद्दे को लेकर गयी थी पर मनसें ने महज मराठी का मुद्दा उठाया पर कांग्रेस जातपात धर्म मे भेदभाव नही करती मनसें को महज मराठी मुद्दा दिख रहा था।’

आपको बता दें कि महाराष्ट्र की रहने वाली शिल्पा शिंदे ने अपना टेलीविजन करियर साल 1999 में शुरू किया था। उन्होंने ‘भाभी जी घर पर है’ में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने 2016 की शुरुआत में शो छोड़ दिया था। अक्टूबर 2017 में शिंदे ने रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस ११’ में भाग लिया, जिसे उन्होंने अंततः 14 जनवरी 2018 को जीता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here