4 हजार करोड़ का कर्ज लेगी ये प्रदेश सरकार, कांग्रेस कई बार कर चुकी है श्वेत पत्र जारी करने की मांग…..

0
294

भोपाल, 05 दिसम्बर 2021। शिवराज सरकार पर कर्ज लगातार बढ़ रहा है। वहीं अब सरकार फिर से कर्ज लेने का नोटिफिकेशन जारी किया है।अपने हिस्से का नर्मदा नदी का पानी प्रदेश में रोकने के लिए सरकार विभिन्न परियोजनाएं शुरू करने जा रही है। इसके लिए सरकार नाबार्ड से करीब चार हजार करोड़ का कर्ज़ लेगी।

सरकार बैंक आफ महाराष्ट्र से डेढ़ हजार करोड़, भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और अन्य वित्तीय संस्थाओं से करीब सात हजार करोड़ रुपये कर्ज लेने की तैयारी कर रही है।

ढाई लाख करोड़ से ज्यादा कर्ज


मध्यप्रदेश सरकार पर अब तक 2 करोड़ 53 लाख 335 करोड़ का कर्ज हो चुका है। इसमें एक लाख 54 हजार करोड़ का कर्ज खुले बाजार का है। शेष कर्ज में सरकार को पावर बांड सहित अन्य बांड का कंपनशेशन का 7360 करोड़, वित्तीय संस्थाओं की देनदारी 10,901 करोड़, केन्द्र सरकार के ऋण एवं अग्रिम के 31 हजार 40 करोड़ सहित अन्य दायित्व 20 हजार 220 करोड़ रुपए शामिल हैं। इसमें 4 हजार करोड़ रुपए कर्ज का भार फिर से बढ़ने वाला है।

कांग्रेस कई बार कर चुकी है श्वेत पत्र जारी करने की मांग

प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर कांग्रेस कई बार सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग कर चुकी है। पिछले दिनों कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी श्वेत पत्र जारी करने की मांग की थी। इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कमलनाथ ने 26 अगस्त को पत्र भी लिखा था।