बदमाशों ने पहले नाबालिक को बाइक पर किया अगवा, फिर जंगल ले जाकर किया गैंगरेप, घबराई पीड़िता ने थाने में की शिकायत, सभी आरोपी गिरफ्तार..

0
106

25 मई 2019, बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना इलाके में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग कुछ सामान लेने पास के दुकान की ओर गई थी। तभी आरोपियों की नजर उसपर पड़ी और उन्होंने नाबालिग को बाइक पर अगवा कर लिया। वे उसे लेकर जंगल की ओर सुनसान स्थान पर ले गए और दुष्कर्म किया।

ये है पूरी घटना

  • रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बारीडीह में एक 14 वर्षीय नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।
  • बताया जा रहा है कि लड़की घर से कुछ सामान लेने पास के एक दुकान तक गई थी।
  • इसी दौरान बाइक सवार कुछ बदमाशों ने उसे देखा और उसका रास्ता रोकने की कोशिश की।
  • बदमाशों की हरकत से लड़की डर गई और भागने लगी।
  • फिर आरोपियों ने लड़की का पीछा किया। फिर उन्होने लड़की को जबरदस्ती अपने बाइक में बैठा लिया।

सुनसान इलाके में दिया घटना को अंजाम

  • आरोपी लड़की को पास के एक सुनसान इलाके ले गए जहां उसके साथ दरिंदों ने गैंगरेप किया।
  • घबराई लड़की जब घर पहुंची तो उसने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई।
  • जानकारी के पीड़िता और उसके परिजनों ने दुष्कर्म की शिकायत पुलिस से की।
  • शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
  • बताया जा रहा है कि मामला अपहरण और दुष्कर्म दोनों का है।
  • पुलिस तुरंत हरकत में आई और तीनो आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here