कोरोना को हराने उद्योगपति केके झा ने सीएम रिलीफ फंड में दिए 11 हजार रुपए.. लॉकडाउन में अपने अधिनस्थ सौ परिवारों की कर रहे हैं मदद

0
89

भिलाई नगर। कोरोना वायरस के नियंत्रण में प्रदेश के मुख्यमंत्री का हाथ मजबूत करने उद्योगपति के. के. झा ने सीएम रिलीफ फंड में 11हजार रू. जमा किया है। भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी की नवनिर्वाचित अध्यक्ष तुलसी साहू को उन्होंने 11हजार रू. का चेक दिया।

इस अवसर पर केके झा ने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिस सूझबूझ और दूरदर्शिता से काम कर रहे हैं उसी का सुखद परिणाम है कि हमारे प्रदेश में इस वायरस पर पूरी तरह नियंत्रण बना हुआ है। ऐसे समय जब कांग्रेस का एक एक पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपनी पूरी जिम्मेदारी के साथ गरीबों की मदद कर रहा है, हमारा भी कर्तव्य बनता है कि हम आगे आएं और जितना हो सके मुख्यमंत्री का हाथ मजबूत करें। इसी दिशा में यह एक छोटा कदम है। उन्होंने और लोगों से भी सीएम रिलिफ फंड में सहयोग करने आगे आने की अपील की है।

उद्योगपति केके झा ने भिलाई शहर जिला की नवनियुक्त अध्यक्ष तुलसी साहू के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पूर्व में वे दुर्ग जिले में काम करके अपनी योग्यता साबित कर चुकी हैं। यहां भी वह दिन रात मेहनत कर रही हैं। उनके इस प्रयास से ना केवल भिलाई शहर एवं दुर्ग जिला, बल्कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।

ज्ञात हो कि उद्योगपति केके झा ने लॉकडाउन शुरू होने के पहले ही अपने अधीनस्थ लगभग 100 परिवारों को आर्थिक रूप से सहायता देने की बात कही थी। और वे इन परिवारों की हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इन परिवारों को किसी प्रकार की आर्थिक एवं अन्य समस्या ना आए इसके लिए वे समय-समय पर उनसे बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने इन परिवारों को ढांढस बताया है कि जब तक लॉकडाउन खत्म नहीं हो जाता और स्थिति सामान्य नहीं हो जाती वे हरसंभव आर्थिक रूप से मदद करते रहेंगे।