08 अगस्त का इतिहास: भारत के स्वतंत्रता संग्राम का खास महत्व समझिए, महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत आज के दिन की थी शुरुआत, जाने देश-विदेश की बड़ी घटनाएं..

0
121

08 अगस्त 2019, नई दिल्ली। देश और दुनिया के इतिहास में आठ अगस्त की तारीख में विभिन्न घटनाएं हुई हैं। आठ अगस्त का दिन भारत के स्वतंत्रता संग्राम में खास महत्व है। इस दिन भारत के राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को भारत से निकालने के लिए कई अहिंसक आंदोलनों का नेतृत्व किया थी। उन्हेंने इसी क्रम में 8 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी। वहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बम्बई अधिवेशन में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। यह दिन भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान में भी हुई एक महत्वपूर्ण घटना का गवाह रहा है। 8 अगस्त 1988 के दिन ही 9 साल के युद्ध के बाद अफगानिस्तान से रूसी सेना की वापसी की शुरुआत हुई थी।

देश दुनिया के इतिहास में 8 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1509 : आठ अगस्त 1509 में विजय नगर सम्राज्य के सम्राट के रूप में महाराज कृष्णदेव राय की ताजपोशी हुई थी।
  • 1549 : इसी दिन फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया था।
  • 1609 : गैलिलियो द्वारा तैयार दूरबीन का वेनिस की सीनेट ने निरीक्षण किया था।
  • 1763 : कई सालों के संघर्ष के बाद कनाडा फ्रांस के अधिकार से आजाद (स्वतंत्र) हुआ था।
  • 1864 : स्विट्ज़रलैंड के शहर जिनेवा में रेड क्रॉस की स्थापना की गई थी।
  • 1876 : मिमियोग्राफ का पेटेंट थॉमस अल्वा एडिसन ने कराया।
  • 1899 : रेफ्रीजरेटर का पेटेंट एटी मार्शल ने कराया था।
  • 1900 : इसी दिन बोस्टन में पहली डेविस कप श्रृंखला शुरू की गई।
  • 1908 : आठ अगस्त 1908 में शास्त्रीय संगीत गायिका सिद्धेश्वरी देवी का जन्म हुआ था।
  • 1919 : इसी दिन ब्रिटेन ने अफगानिस्तान की स्वतंत्रता (आजादी) को मंजूरी दी थी।
  • 1942 : इसी दिन भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी।
  • 1947 : भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान ने अपने राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दी थी।
  • 1988 : इसी दिन अफगानिस्तान में नौ वर्षो के युद्ध के बाद रूसी सेना की वापसी शुरू हुई थी।
  • 1988 : 8 साल तक चले संघर्ष के बाद ईरान और इराक के बीच युद्धविराम का ऐलान हुआ।
  • 1990 : आठ अगस्त 1990 में इराक के तत्कालीन तानाशाह सद्दाम हुसैन ने कुवैत पर कब्जे की घोषणा की थी।
  • 2004 : इसी दिन इटली ने बोफोर्स दलाली मामले के मुख्य आरोपी ओट्टाविया क्वात्रोची को भारत को सौंपने से मना कर दिया था।
  • 2010 : म्युनिख में आयोजित विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता की 50 मीटर स्पर्धा में भारत की तेजस्विनी सावंत स्वर्ण पदक जीता था। स्वर्ण पदक यह उपलब्धि प्राप्त करने वाली वे प्रथम भारतीय महिला बनीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here