इन तीन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शानदार, जो भी करेंगे मिलेगी सफलता, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारें…..

0
562

ज्योतिशास्त्र, 27 दिसम्बर 2021। पंचांग के अनुसार आज 27 दिसंबर 2021 सोमवार को पौष मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी की तिथि है। आज सोमवार को हस्त नक्षत्र है। आज के दिन चंद्रमा कन्या राशि में विराजमान रहेगा। आज का दिन भगवान शिव को समर्पित है।

जानें मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल

मेष

इस सोमवार आपको जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। दूसरों के विचारों और बातों से ज्यादा प्रभावित न हों। काम के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर अभी भी थोड़ा संभाल कर रहने की जरूरत है।

वृषभ

युवाओं को नए रोजगार मिल सकता है। सोमवार के दिन आप में हिम्मत, आत्मविश्वास और आशा का संचार रहेगा। आप अपने बिजनेस में पूरा ध्यान रखेंगे और उससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए। किसी काम में आपका अनुभव फायदेमंद साबित होगा।

मिथुन

किसी के साथ धोखा न करें। काम की व्यस्तता में परिवार की अनदेखी न करें। आप दूसरों के भले की सोचेंगे और उनकी सेवा दिल से करेंगे। आपके बिजनेस में तेजी आएगी और कोई नया काम शुरू करने की कोशिश करेंगे।

कर्क

आप किसी काम की नए सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। अधूरे कार्यों को पूरा करने में मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी से आने वाले सुस्त रिटर्न से आप निरुत्साहित महसूस कर सकते हैं।

सिंह

आपको व्यापार को कोई बड़ी डील मिल सकती है। आर्थिक स्थिति को दोबारा व्यवस्थित करने में अपना ध्यान रखें। युवाओं को ज्यादा चीजों को सीखने की जरूरत है। इस सोमवार आप माता-पिता के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। दूसरों को राय देने से बचें।

कन्या

किसी मल्टीनेशनल कंपनी से नौकरी के लिए अच्छा ऑफर मिल सकता है। सोमवार के दिन आपकी कामयाबी में आपके करीबी लोगों का योगदान रहेगा। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से नौकरी के लिए अच्छा ऑफर मिल सकता है। व्यापारी वर्ग कारोबार को आर्थिक बल देने के लिए लोन की प्लानिंग कर सकते हैं।

तुला

आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। सोमवार को आप मेहनत के बल पर खास उपलब्धि हासिल कर लेंगे। आपको धन के मामले में अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते है। संपत्ति खरीदने का मन बनाने से पहले पैसे संबंधी नियम को समझना जरूरी होगा।

वृश्चिक

किसी नए से मुलाकात से मधुरता आएगी। आप जो भी निर्णय लेंगे वह निर्णय आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अतिरिक्त धन को रियल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। नौकरी बदलने का मन बनेगा।

धनु

इस सोमवार आपका मन खुश रहेगा। आप अपने कार्यों को सलीके के साथ करके अपने लक्ष्य के निकट पहुंच सकते हैं। सरकार से कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। आपको व्यापार में आर्थिक प्रगति के लिए मेहनत करनी पड़ेगी।

मकर

आप अपने काम पर पकड़ बना कर चलेंगे। धन संबंधी परेशानी दूर हो सकती हैं। नौकरी मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। आप किसी सरकारी संस्था के काम में अपना सहयोग दे सकते हैं।

कुंभ

इस दिन आप अपने व्यक्तिगत मामलों में अधिक रुचि लेंगे।धन के पीछे भागने के बजाय परिवार पर ध्यान देना बढ़िया रहेगा। प्रॉपर्टी के क्षेत्र में आपके द्वारा की गई पहल आपको अंजाम तक पहुंच सकती है। नौकरी भी मिल सकती है।

मीन

आपका काम दूसरों को खुश कर सकता है। कार्यक्षेत्र में इच्छित सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक दृष्टि से संतोष रहेगा। निवेश के लिए जानकार लोगों की मदद ले सकते हैं। अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखने की जरूरत है।