19 जुलाई 2019, रायपुर। भूपेश कैबिनेट की आज अहम बैठक होने जा रही है। विधानसभा में ये बैठक होगी। बैठक में इस महत्वपूर्ण विषयों और विधानसभा सत्र के दौरान लिए गए निर्णयों पर चर्चा हो सकती है।
जानकारी के अनुसार आज की कैबिनेट बैठक में कम वर्षा को देखते हुए सरकार किसानों के लिए अहम फैसला ले सकती है। इसके अलावा स्कूलों में मिड डे मील में अंडा दिए जाने को लेकर भी चर्चा और दोबारा विचार हो सकता है। अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की संभावना है।