ट्रांसपोर्ट कारोबारी वीरा सिंह का निधन.. मौत की खबर मिलते ही विशाखापट्टन पहुंचे उनके करीबी अमन सिंह.. अंतिम संस्कार तक बंद रहेंगे शो-रुम..

0
267

भिलाई। छत्तीसगढ़ के बड़े ट्रांसपोर्ट व्यवसायी वीरा सिंह का गुरुवार को विशाखापट्टनम के सेवन हिल्स अस्पताल में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने सेवन हिल्स अस्पताल में आज सुबह 9.30 बजे आखिरी सांस ली। ट्रांसपोर्टर वीरा सिंह की मौत की ख़बर सुनते ही यूथ कांग्रेस अहिवारा विधानसभा अधक्ष अमन सिंह विशाखापट्टन पहुंचे। यहां सेवन हिल्स अस्पताल में वीरा सिंह के बेटे छोटू सिंह से मुलाकात की। और उन्होंने वीरा सिंह के निधन पर उनके परिजनों को सांत्वना दी।

अंतिम संस्कार होते तक वीरा ग्रुप के सभी शो रुम रहेंगे बंद

अमन सिंह ने बताया कि अंतिम संस्कार होते तक अमन ट्रांसपोर्ट व गुरुनानक ऑटो बजाज शोरूम और अमन मोटर्ज़ बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि छोटू सिंह ने उन्हे हमेशा सही रास्ता पर चलना सिखाया। जबकि वीरा सिंह उनके पितातुल्य थे। वे हमेशा मेरे साथ खड़े रहे। अमन सिंह के साथ पाल ट्रांसपोर्ट के मालिक विरेंद्र पाल भी मौजूद रहे। उन्होंने भी श्रद्धांजलि देते हुए पाल ट्रांसपोर्ट बंद रखने की बात कही।

किडनी की बिमारी से जूझ रहे थे

जानकारी के मुताबिक बीरा सिंग कुछ दिनों से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। इसके पहले मेजर हार्ट अटैक आया था। जिसके कारण उनके मस्तिष्क में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पा रहा था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिनका आज सुबह निधन हो गया। अचानक वीरा सिह के निधन से इस्पात नगरी भिलाई के व्यवसायियों में शोक की लहर है।

कल होगा अंतिम संस्कार

बताया जाता है कि स्व. वीरा सिह का शव विशाखापट्टनम से बाय रोड़ लगभग 6 सौ किलोमीटर से भिलाई लाया जा रहा है। इस्पात नगरी भिलाई उनका शव लाते-लाते रात हो सकता है। जिसके कारण उनका अंतिम सस्कार कल यानि 4 अक्टूबर को रामनगर मुक्तिधाम भिलाई में किया जायेगा।