रायपुर 11 जून, 2019। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के NMDC निक्षेप क्रमांक-13 में काटे गए पेड़ों की की जांच के आदेश दिए थे। जिस पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया है। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक जांच समिति में अध्यक्ष होंगे और मुख्य वन संरक्षक जगदलपुर वित्त तथा वन मंडलाधिकारी दंतेवाड़ा इसके सदस्य होंगे।
- प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी ने जारी आदेश के अनुसार गठित समिति दंतेवाड़ा वन मंडल में निक्षेप क्रमांक-13 से संबंधित वन कक्षों में कटाई का निरीक्षण करेगी।
- और जांचकर प्रधान मुख्य वन संरक्षक को अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी।
- साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा की इस क्षेत्र में कोई कटाई न हो।