ऑफिस से लौट रही महिला की किडनैप करने की कोशिश.. महिला ने पहाड़ से कूदकर खुद को बचाया.. फिर जो हुआ खबर में पढ़िए..

0
78

6 अगस्त, 2019 पंचकूला। बद‌्दी की कंपनी में ड्यूटी पूरी करने के बाद वापस मोरनी में अपने जोहड़ी गांव स्थित घर जा रही एक महिला को सोमवार शाम किडनैप करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। शाम करीब 6 बजे महिला जैसे ही अपने गांव के बस स्टॉप पर उतरकर घर जाने लगी तो सड़क पर खड़े तीन युवकों और एक महिला ने उसे पकड़कर गाड़ी में डालने की कोशिश की।

बचने के लिए महिला जंगल की ओर भाग गई और पहाड़ी से कई फुट गहरी खाई में गिर गई। इसके बाद किडनैपर डरकर भाग गए। महिला ने मामले की जानकारी कॉल कर अपने परिवार को दी। कई घंटों की मशक्कत और गांव के लोगों की मेहनत के बाद रात करीब 9 बजे महिला को पहाड़ की खाई से बाहर निकाला गया।

मामले की जानकारी पुलिस को देने के बाद कुछ आरोपियों को चंडीमंदिर टोल प्लाजा के पास से राउंडअप भी किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

इसके लिए दो युवकों को चंडीमंदिर पुलिस थाने में ले जाया गया है। घायल महिला को सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here