ट्वीटर वार: कांग्रेस ने सरोज पांडेय की तस्वीर शेयर कर हाल में चीन से लौटने का लगाया आरोप… भाजपा बोली: झूठ और भ्रम फैलाना फितरत, यही हाल रहा तो नाम लेने वाला भी नहीं रहेगा..

0
533

रायपुर 27 जून, 2020। भाजपा और कांग्रेस के बीच ट्विटर वार ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। कांग्रेस ने अब सरोज पांडेय की एक फोटो को पोस्ट कर ये आरोप लगाया कि कुछ समय पहले सरोज पांडेय चीन गई थी। कांग्रेस ने भाजपा से ये सवाल किया है आखिर वो बताये सांसद सरोज पांडेय आखिर किस मंशा से वो चीन गई थी?

जिसपर भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। बीजेपी ने कांग्रेस पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर शेयर की गई तस्वीर को भाजपा ने पुराना बताया है।

भाजपा का कहना है जिसको आप ‘हाल ही’ लिख कर झूठ फैला रहे हो, वह तस्वीर एक साल पुरानी है। आप लोगो से ऐसी ही उम्मीद की जा सकती है लोगो के बीच झूठ बोलना भ्रम फैलाना कांग्रेस का यही काम है। साथ ही भाजपा ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा यह फ़ोटो आपको चीन से पैसे लेने और उससे गुप्त मिलन के अपराध से मुक्त नहीं कर सकता। फ़िलहाल केंद्र में विपक्ष के लायक़ नहीं बचे। यही हाल रहा तो कोई नाम लेने वाला भी नहीं बचेगा।