शर्मनाक मामला: घर में कैद कर 22 साल की महिला के साथ दो भाइयों ने चार दिन तक किया रेप, मामला दर्ज, दोनो आरोपी गिरफ्तार..

0
73

24 जून 2019, नई दिल्ली। दिल्ली की अमर कॉलोनी में दो भाइयों द्वारा 22 साल की महिला के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबित आरोपियों ने चार दिन के भीतर इस घटना को अंजाम दिया है।

  • पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता अपने परिवार से परेशान होने के बाद वो 16 जून को कानपुर से दिल्ली आ गई।
  • दिल्ली पहुंचने के बाद वह निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर एक दिन लिए रुकी और अगले दिन काम की तलाश में लाजपत नगर पहुंची।
  • लाजपत नगर में एक चाय की दुकान के मालिक ने उसे घरेलू मदद के रूप में नौकरी देने का वादा किया।
  • उसने उस दिन चाय की दुकान पर भी काम किया।
  • शाम को चाय की दुकान मालिक के दो बेटे शत्रुन्दा और भरत पीड़िता को घर ले गए।
  • घर ले जाने के बाद उसने उसके साथ चार दिनों तक लगातार बलात्कार किया।
  • पुलिस ने बताया कि एक दिन जब दोनों भाई सो रहे थे तब पीड़िता ने मौका देखकर वहां से भाग निकली और उनके पड़ोसियों के पहुंच गई।
  • इसके बाद घटना की शिकायत पुलिस में की गई।
  • महिला के बयानों के आधार पर दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर ली है।
  • पुलिस ने मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 376D, 377 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है और जांच शुरू की है।
  • फिलहाल पुलिस महिला के बयान के आधार पर इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
  • बता दें कि दिल्ली में इससे पहले भी रेप और बलात्कार के कई मामले सामने आ चुके हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।
  • इसके बाद भी महिलाओं के साथ होने वाले इस अत्याचार पर विराम नहीं लगाया जा सका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here