‘गांधी का स्वराज’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी कल.. देशभर से जुटेंगे प्रोफ़ेसर.. विधायक देवेंद्र यादव और मेयर प्रमोद दुबे भी होंगे शामिल..

0
72

18 अक्टूबर 2019 रायपुर। पब्लिक रिलेशन्स सोसयटी ऑफ इंडिया रायपुर चैप्टर द्वारा “गांधी का स्वराज” विषय पर शनिवार से दो दिवसीय 19-20 अक्टूबर 2019 से राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में 11.30 बजे से प्रारंभ होगा। जिसका पंजीयन सुबह 10.00 बजे से होगा। दो दिन तक चलने वाली राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्देश्य महात्मा गांधी जी के 150 वां जन्म वर्ष पर गांधी जी के स्वराज और उनके विभिन्न योगदान पर मंथन करना है। उदघाटन समारोह के पहले दिन दो तकनीकी सत्र के बाद 4.00 बजे से भजन संध्या का भी आयोजन होगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में रायपुर नगर पालिका निगम महापौर प्रमोद दुबे रहेंगे। विशिष्ट अतिथि में भिलाई नगर विधायक एवं महापौर देवेन्द्र यादव, बिलासपुर के विधायक शैलेष पाण्डे, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्विद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) केसरी लाल वर्मा , नगर पालिका रायपुर एवं प्रबंध संचालक रायपुर के आयुक्त शिव आन्नद तायल , पी.आर. एस, आई नई दिल्ली के सेक्रेटरी जनरल निवेदिता बनर्जी व उपाध्यक्ष उन्मेश दीक्षित रहेंगे। बीज वक्ता के रुप में महात्मा गांधी अन्तरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय, वर्धा के प्रो.(डॉ.) मनोज कुमार रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पब्लिक रिलेशन्स सोसयटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक करेंगे।

कार्यक्रम में जनसंपर्क और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कर्ष कार्य के लिए माता रूक्मिणी सेवा संस्थान के पद्मश्री धर्मपाल सैनी, और छत्तीसगढ़ मित्र के संपादक व भूतपूर्व आई.ए.एस डॉ. सुशील त्रिवेदी को विशेष सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।

पी.आर.एस.आई रायपुर चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. शाहिद अली ने बताया है पी.आर.एस.आई रायपुर चैप्टर का यह रायपुर में पहला कार्यक्रम है जिसके विभिन्न कार्यक्रम लगातार होते रहेगे। इस राष्ट्रीय संगोष्ठी के माध्यम से महात्मा गांधी जी के 150 वां जन्म वर्ष मनाना है। वहीं संगोष्ठी में लगभग 50 से अधिक विभिन्न शोध पत्रों का वाचन होगा जिसमें महात्मा गांधी जी विभिन्न योगदान को याद किया जायेगा।

इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में विद्यार्थी, शोधार्थी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षक अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते है।