चित्रकोट में कांग्रेस की दो बड़ी आमसभा.. मुख्यमंत्री कांग्रेस प्रत्याशी राजमन बेंजाम के लिए करेंगे प्रचार.. यहां नए मुद्दों को पूरा करने हो सकता है ऐलान..

0
75

बस्तर। चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव की तैयारी कांग्रेस जोर शोर से शुरु कर दी है। इसके लिए आज कांग्रेस की बड़ी सभा आय़ोजित की गई है। चुनाव प्रचार के लिए आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर दौरे पर है। मुख्यमंत्री दो ब्लॉकों में आमसभा को संबोधित करेंगे। यहां कांग्रेस प्रत्याशी राजमन बेंजाम के पक्ष में प्रचार करेंगे। माना जा रहा है कि यह कांग्रेस की पहली बड़ी सभा होगी। राजनीतिक दलों के पास प्रचार के लिए अब से केवल एक हफ्ता ही बचा है। ऐसे में कल से कांग्रेस क स्टार प्रचार पहुंचने लगेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बस्तर जिले के दौरे पर जाएंगे

  • दोपहर 12 बजे बस्तर जिले के दरभा विकासखंड के ग्राम छिंदावाड़ा पहुचेंगे और वहां आमसभा को संबोधित करेंगे।
  • मुख्यमंत्री दोपहर 2.30 बस्तानार विकासखंड के ग्राम किलेपाल में आमसभा को संबोधित करने के बाद शाम 5.10 बजे रायपुर लौट आएंगे।
  • चित्रकोट विधानसभा को लेकर मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए यहां कांग्रेस सांसद दीपक बैज और कांग्रेसी विधायक आमसभा को सफल बनाने हजारों की भीड़ एकत्रित कर रहे हैं।
  • बताया जाता है कि यहां के किसानों को टाटा स्टील की जमीन वापसी के बाद उनमें बहुत उत्साह है।
  • विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने यहां इसकी घोषणा की थी और सरकार बनने के बाद किसानों की इस मांग को पूरी किया।
  • कांग्रेस ने वनोपज से संबंधित उत्पादों का प्रसंस्करण करने के लघु उद्योग भी इस क्षेत्र में लगाने की घोषणा की है। इसे पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।
  • मुख्यमंत्री यहां चुनाव के मद्देनजर लोगों के बीच कुछ नए मुद्दों को पूरा करने का ऐलान कर सकते हैं।
  • प्रदेश अध्यक्ष संभालेंगे मोर्चा गांधी विचार यात्रा के समापन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम यहां मोर्चा संभालने पहुंच रहे हैं।
  • यहां मंत्री कवासी लखमा को चुनाव क्षेत्र में प्रभारी बनाया गया है। वे क्षेत्र का दौरा कर यहां कांग्रेस को जिताने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।
  • बताया जाता है कि अब प्रदेश अध्यक्ष गांधी विचार यात्रा पूरा करने के बाद चित्रकोट पहुंच कर कांग्रेस पदाधिकरियों को बूथ स्तर पर सक्रिय करेंगे। वहीं राजधानी से अन्य विधायक और कांग्रेसी नेता वहां प्रचार के लिए पहुंचेंगे।