देह व्यापार में पकड़ी गईं आठ में से दो महिला निकलीं कोरोना पॉजिटिव

0
111

दोनों महिलाओं को किया गया कोविड अस्पताल में भर्ती बाकि छह को भेजा बंदिनी गृह रायपुर।

महासमुंद: तुमगांव से लगे मालीडीह ग्राम पंचायत में सोमवार को देह व्यापार में गिरफ्तार आठ महिलाओं में से दो कोरोना पॉजिटिव निकली हैं। दोनों महिला का वारंट निरस्त कर के महासमुंद कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं छह अन्य महिलाओं को न्यायालय में पेश करने के पश्चात वहां से जेल भेज दिया गया है।