दंतेवाड़ा में पुलिस नक्सल मुठभेड़ के दौरान दो इनामी नक्सली गिरफ्तार, DRG और दंतेवाड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई…

0
57

03 मई 2019, दन्तेवाड़ा। दंतेवाड़ा में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार नक्सलियों में बावन (नक्सली प्लाटून नम्बर 16 का सदस्य) 2 लाख का इनामी और लक्ष्मण वेट्टी( जनताना सरकार अध्यक्ष) 1लाख का इनामी शामिल है। बताया जा रहा है कि मंगनार के जंगलों में पुलिस नक्सली मुठभेड़ के बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया है। DRG और दन्तेवाड़ा पुलिस के प्रयास से इन्हें गिरफ्तार किया गया है। दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here