केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने टीएस सिंहदेव से की फोन पर बात… चर्चा में बोले- केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मिलेगी हरसंभव मदद.. छत्तीसगढ़ की स्थिती की ली जानकारी..

0
109

रायपुर 31 मार्च, 2020। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कोविड-19 से निपटने छत्तीसगढ़ को हर तरह की मदद का आश्वासन दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव से फोन पर चर्चा की। इस दौरान छत्तीसगढ़ की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही कोरोना पॉजिटीव मरीजों का हाल चाल जाना।

केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से हरसंभव मदद मिलेगी। उन्होंने प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या और उनके स्वास्थ्य की भी जानकारी ली।