रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, घायल जवानों से मिलने अस्पताल हुए रवाना..

0
84

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीजापुर नक्सल हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि समर्पित कर रायपुर लौटे हैं। वे रायपुर एयरपोर्ट से सीधे जवानों से मिलने अस्पताल के लिए रवाना हुए हैं। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व सीएम रमन सिंह भी मौजूद थे।

केंद्रीय गृह मंत्री घायल जवानों से मिलने एयरपोर्ट से सीधे अस्पताल हुए रवाना

आपको बता दें कि बीजापुर नक्सली हमले में घायल 31 में से 13 जवानों को राजधानी रायपुर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं, अन्य घायल जवानों को जगदलपुर और बीजापुर के अस्पतालों के भर्ती कराया गया है।