राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होंगे यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा.. मंत्री प्रेमसाय सिंह, आरपी सिंह और पी दयानंद ने की मुलाकात..

0
74

लखनऊ 10 दिसबंर, 2019। छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में यूपी के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को आमंत्रित किया गया। उप मुख्यमंत्री ने आमंत्रण को संहर्ष स्वीकार करते हुए 29 दिसंबर को रायपुर आने के लिए अपनी सहमति दी है। दरअसल लखनऊ पहुंचे छत्तीसगढ़ के स्कूली शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह और समग्र शिक्षा के प्रबंध संचालक पी दयानंद ने उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा से मुलाकात की।