पूर्व महापौर एवं समाजसेवी संतोष अग्रवाल के निधन पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने जताया शोक..

0
140

रायपुर, 19 अप्रैल 2020। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री  डॉक्टर शिव कुमार डहरिया ने रायपुर नगर निगम के  पूर्व महापौर एवं समाजसेवी संतोष अग्रवाल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने संतोष अग्रवाल के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। डॉक्टर डहरिया ने बताया की संतोष अग्रवाल का जाना बहुत दुखद है। उनके जाने से प्रदेश को अपूरणीय क्षति हुई है। 

ज्ञात हो कि संतोष अग्रवाल कांग्रेसी नेता थे एवं मध्यप्रदेश शासन काल में रायपुर नगर निगम की महापौर चुने गए थे। संतोष अग्रवाल अविनाश ग्रुप के चेयरमैन बिल्डर आनंद सिंघानिया के पिता एवं वैश्य वर्ल्ड फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष थे। रायपुर के मेकाहारा अस्पताल के सामने संचालित मंगल भवन से भी वे जुड़कर ज़रूरतमंदों की मदद कर सेवा करते थे। संतोष अग्रवाल ने अपने जीवन के अंत तक गरीबो व ज़रूरतमंदों की सेवा करते रहे।