नगरीय निकाय चुनाव: CS आरपी मंडल ने परिवार के साथ डाले वोट.. मतदान की व्यवस्था पर जतायी संतुष्टि.. प्रदेशवासियों से की अपील- अधिक से अधिक डाले वोट..

0
58

रायपुर। 151 नगरीय निकाय चुनाव में मतदान की रफ्तार धीरे- धीरे बढ़ रही है। इसी बीच रायपुर के ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित मतदान केंद्र में मुख्य सचिव आरपी मंडल ने अपना वोट डाला। अपने परिवार के साथ पहुंचे सीएस आरपी मंडल ने पूरी प्रोसेस के साथ मतदान का प्रयोग किया। CS मंडल जिस मतदान केंद्र में वोट डालने पहुंचे थे वहां अब केवल 28 लोगों ने मतदान किया है। जबकि इस बूथ में 800 वोटर है।

मतदान के बाद मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश भर में 20 से 25% मतदान की जानकारी मिली है। सभी जिलों में शांतिपूर्ण ढंग से मतदाता अपने अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं। चीफ सेक्रेटरी ने प्रदेशवासियों से की अपील- अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश भर में मतदान की व्यवस्था पर संतुष्टि जताई। और कहा कि सभी जगह आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

रायपुर के ऑफिसर कॉलोनी बूथ के मतदान केंद्र में कर्मचारियों और अभिकर्ताओं से भी व्यवस्था की जानकारी ली।

बता दें कि आज आम चुनाव वाले 151 नगरीय निकायों में 2 हजार 840 वार्ड पार्षद और उपनिर्वाचन वाले दो नगरीय निकायों में तीन पार्षद के निर्वाचन के लिए वोट डाले जा रहे हैं। जिसके लिए प्रदेश भर में कुल 5 हजार 427 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।