WHO से खुद को अधिकारिक तौर पर अलग किया अमेरिका.. मीडिया रिपोर्ट में दावा..

0
151

वाशिंगटन। देश और दुनिया के लिए बड़ी खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ने मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन से आधिकारिक तौर पर अलग होने का फैसला किया। अमेरिकी मीडिया ने यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका को डब्ल्यूएचओ से औपचारिक रूप से अलग कर लिया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र के इस स्वास्थ्य संगठन के खिलाफ बातें कही थीं। ट्रंप ने पहले आरोप लगाया था कि इस संगठन पर चीन का नियंत्रण है और कोरोना वायरस को लेकर आवश्यक सूचनाएं काफी बाद में जारी की गई थीं।

आपको बता दें कि इसके पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने डब्ल्यूएचओ पर कोरोनावायरस के फैलने के मामले में चीन को बचाने और सही समय पर दुनिया को जानकारी न देने का आरोप लगाया था। अमेरिका ने डब्ल्यूएचओ को दी जाने वाली लाखों करोड़ों की फंडिंग भी रोक दी थी।