कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री जीएस बाली का निधन, पार्टी में शोक की लहर…..

0
206

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर 2021। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री जीएस बाली का लंबी बीमारी के बाद 29 अक्टूबर की देर रात दिल्ली AIIMS में निधन हो गया। उनके बेटे रघुबीर सिंह बाली ने twitter हैंडल पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा-‘बड़े ही दु:खद मन से सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे पूजनीय पिताजी और आप सबके प्रिय GS Bali जी अब हमारे बीच नहीं रहे। बीती रात उन्होंने दिल्ली के AIIMS में आखिर सांस ली। पिताजी भले ही दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके आदर्श और मार्गदर्शन हमारे और आपके दिलों में हमेशा कायम रहेंगे।’

कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद एक और कद्दावर नेता का निधन होने से पार्टी को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा से वह वरिष्ठ नेता थे। मंडी उपचुनाव में वह बतौर प्रभारी थे, लेकिन उसके बाद से वह अस्स्वस्थ चल रहे थे।

बताया जा रहा है कि एम्स में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। शुक्रवार रात को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, इसके बाद उन्होंने अंतिम सांस की। उनकी पार्थिव देह आज कांगड़ा लाया जा रहा है।

जीएस बाली के निधन पर राहुल गांधी ने जताया शोक

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री जीएस बाली (GS Bali) के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बाली के निधन की खबर दुखद है। दरअसल, जीएस बाली का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार देर रात दिल्ली में निधन (GS Bali Passes Away) हो गया। 67 साल की उम्र में उन्होंने दिल्ली के AIIMS अस्पताल में आखिरी सांस ली।

राहुल गांधी ने ट्विटर पर दुख जताते हुए कहा, ‘कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ सदस्य श्री जी.एस. बाली जी के निधन का समाचार दुखद है। अलग-अलग भूमिकाओं में उन्होंने हमेशा पार्टी की विचारधारा का सम्मान किया और उसे आगे बढ़ाया।’ कांग्रेस नेता ने आगे कहा, ‘उनके परिवार और प्रियजनों को मेरी शोक संवेदनाएं’। जीएस बाली पिछले कुछ समय से लगातार अस्‍वस्‍थ चल रहे थे और दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।