उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू पहुंचे रायपुर, राज्यपाल उइके व सीएम बघेल ने की अगवानी.. राजभवन के लिए रवाना..

0
70

रायपुर, 26 दिसम्बर 2019। देश के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू का आज शाम छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर आगमन पर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत ने अगवानी की।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक,पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह , मंत्रिमंडल के सदस्यगण, मुख्य सचिव  आर पी मंडल, पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ,कलेक्टर डॉ भारती दासन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहम्मद आरिफ सहित विशिष्ट जन भी उपस्थित थे।

कल विशेष विमान से उड़ीसा जाएंगे

उपराष्ट्रपति  रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगे। वे 27 दिसम्बर को सुबह 8:05 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल से भारतीय वायु सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से रवाना होकर उड़ीसा के बालगींर जाएंगें। वे यहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दोपहर 1:15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेगें। वे यहां से राजभवन जाएंगें। 

वापस लौटकर रायपुर के कार्यक्रम में होंगे शामिल

उप राष्ट्रपति दोपहर 4 बजे  रायपुर के पं दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में इंडियन इकोनॉमिक एसोसियशन के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेगें। इसके बाद वे यहां से रवाना होकर स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगें और शाम 5:30 बजे भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगें।