VIDEO: नशे में धुत सब इंस्पेक्टर ने महिला को कुचला.. CCTV में कैद हुई वारदात..

0
442

नई दिल्ली 7 जुलाई, 2020। कोरोना संकट के समय दिन रात अपनी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी पर लगे पुलिस वालों को जहां पूरा देश सलाम कर रहा है, वहीं कुछ ऐसे पुलिस वाले भी हैं जो इस छवि को धूमिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। दिल्ली में एक सब इंस्पेक्टर के कारण दिल्ली पुलिस की छवि एक बार फिर से धूमिल हुई है। नशे में धुत सब इंस्पेक्टर ने एक महिला को कार से कुचल दिया। 

इस दुर्घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जो दिल दहला देने वाला है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे एक कार महिला को रौंधती हुई निकल रही है। वीडियो में देखा जा  सकता है कि पहले कार महिला को टक्कर मारती है जिससे महिला कार के आगे ही ऊपर हवा में उछलती है।

महिला को रौंधती हुई आगे निकली कार

आस पास खड़े लोग ये देखकर महिला को उठाने आगे आते हैं। अगर यहीं पर कार रुक जाती तो हो सकता है कि जितनी गंभीर चोटें महिला कोई आईं होंगी उतनी नहीं आती। लेकिन कार रुकती नहीं और महिला को रौंधती हुई आगे निकल जाती है। ये देख आस पास खड़े लोग हैरान रह जाते हैं।

महिला अस्पताल में भर्ती

इस दुर्घटना में महिला को गंभीर चोटें आई हैं। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी चला रहा सब इंस्पेक्टर पूरी तरह से नशे में धुत था। घटना के बाद उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये घटना दिल्ली के चीला गांव में शुक्रवार को घटी है।