भिलाई 4 अप्रैल, 2019। लोकसभा चुनाव के लिए शत प्रतिशत वोट बनाने भिलाई नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने भारत के नक्शे का मानव श्रृंखला बनाया। जागरुकता अभियान के लिए आयुक्त एसके सुंदरानी ने निगम के अधिकारी, कर्मचारियों के साथ भारत के नक्शे मानव श्रृंखला बनाया। निगम प्रांगण में सागर कुमार निखाड़े द्वारा उकेरे गये भारत के नक्शे पर नक्शे के रुप में मानव श्रृंखला बनाकर शपथ दिलवाया।
- कलेक्टर अंकित आनंद के निर्देश पर आयुक्त एसके सुंदरानी के पहल से मतदाता जागरुकता अभियान के लिए मानव श्रृंखला बनाया गया।
- स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत निगम द्वारा विभिन्न आयोजनों की कड़ी में गुरुवार को नियमित राष्ट्रगान के दौरान निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिकों ने भारत के नक्शे के रुप में मानव श्रृंखला बनाकर 100 प्रतिशत मतदान के लिए नागरिकों को प्रेरित करने शपथ लिया।
- इसके पश्चात् निगम परिसर में मतदाता जागरुकता अभियान के तहत् उकेरे गये रंगोली प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को आयुक्त एसके सुंदरानी ने पुरुस्कार वितरण किये।
- इस अवसर पर सुंदरानी ने कहा कि गत् निर्वाचन में मतदान प्रतिशत में 18 प्रतिशत की रिक्तता को भरने का प्रयास नगर पालिक निगम, भिलाई के अधिकारी, कर्मचारियों ने शपथ लेकर किया है।
- ताकि आम चुनाव 2019 में नागरिक अपने घर से निकलकर शत्-प्रतिशत मतदान का संकल्प पूर्ण हो सके।
- कार्यक्रम में आम चुनाव 2019 नगर निगम क्षेत्र के नोडल अधिकारी अशोक द्विवेदी, उपायुक्त तरुण पाल लहरे, स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी पीसी सार्वा, सहायक नोडल अधिकारी अजय शुक्ला, प्रभारी अधिकारी शरद दुबे, दल के सदस्य रामायण सिंह, रीता चतुर्वेदी, मंगला जोशी सहित प्रभारी अधिकारी मूर्ति शर्मा, सचिव जीवन वर्मा, जावेद अली, शशिभूषण मोहंती आदि उपस्थित उपस्थित रहें।