सोशल मीडिया पर विजय बघेल की दिखी सबसे ज्यादा सक्रियता.. फेसबुक फॉलोअर्स में भी सबसे अधिक 47 हजार फैंस.. बीजेपी प्रत्याशियों में 7 उम्मीदवार फेसबुक पर तो 6 ट्विटर पर रहे एक्टिव… पढ़िए पूरा एनालिसिस..

0
106

रायपुर 19 मई, 2019@ नरसिंग देवांगन। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव 2019 लड़ रहे भाजपा के सभी 11 प्रत्याशी सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और सभी नेता लगातार पोस्ट भी करते रहते हैं। सोशल मीडिया के जरिए सामने आने वाली जनसमस्याओं को भले ही गंभीरता नहीं लिया जाता हो, लेकिन इसके जरिए सरकार की उपलब्धियां गिनाने और चुनावी कार्यक्रम पोस्ट करने में नेता पीछे नहीं है।

युवा वोटरों और अपने चेहतों से जुड़े रहने के लिए भाजपा के सात उम्मीदवार फेसबुक तो 6 टि्वटर पर सक्रिय हैं। भाजपा के प्रत्याशियों को पीछा छोड़ते हुए दुर्ग से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर छाए हुए हैं। और फेसबुक में सबसे अधिक फालोवर्स के साथ सबसे ज्यादा सक्रिय है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा के सभी 11 प्रत्याशियों की बात करें। तो भाजपा से दुर्ग के युवा प्रत्याशी विजय बघेल फेसबुक, ट्विटर और इस्टाग्राम तीनों पर सबसे ज्यादा सक्रिय हैं। इनके फेसबुक में फालोअर्स की संख्या करीब 47 हजार है। इसके बाद दूसरे स्थान पर राजनांदगांव से प्रत्याशी संतोष पांडेय हैं। जिसकी फेसबुक फालोअर्स की संख्या 37 हजार के पार है। वहीं तीसरे नंबर पर रायपुर प्रत्याशी सुनील सोनी का नंबर आता है। जिनके फेंस 25 हजार 500 के पार है। हालांकि 23 मई को नतीजे आने पर पता चलेगा कि युवा मतदाताओं को अपनी ओर खिंचने में कोई नेता कितना कामयाब रहा।

वैसे 2014 की सूरत इससे अलग थी। उस समय देश में केवल भाजपा ऐसी पार्टी थी, जिसने देशभर में चुनाव के प्रचार के लिए सोशल मीडिया का प्रमुखता से इस्तेमाल किया था। लेकिन 2019 आते-आते न केवल अन्य राष्ट्रीय बल्कि क्षेत्रीय पार्टियां भी सोशल मीडिया के महत्व को समझकर अपनी रणनीति और संसाधनों के साथ मैदान में हैं।

सोशल मीडिया पर सक्रिय प्रत्याशी

नाम               लोकसभा सीट              सोशल मीडिया

विजय बघेल           दुर्ग                         फेसबुक, ट्वीटर, इस्टाग्राम

सुनील सोनी           रायपुर                       फेसबुक, ट्वीटर, इस्टाग्राम

संतोष पांडे             राजनांदगांव                 फेसबुक, ट्वीटर, इस्टाग्राम

रेणुका सिंह            सरगुजा                      फेसबुक, ट्वीटर, इस्टाग्राम

ज्योतिनंद दुबे          कोरबा                       किसी में भी नहीं

अरुण साव             बिलासपुर                    फेसबुक, ट्वीटर

चुन्नीलाल साहू         महासमुंद                  फेसबुक

बैदूराम कश्यप          बस्तर                       फेसबुक, ट्वीटर

मोहन मंडावी           कांकेर                       किसी में भी नहीं

गुहराम अजगल्ले        जांजगीर                 किसी में भी नहीं

गोमती साय            रायगढ़                      किसी में भी नहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here