विवेक जौहरी ने मध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक का पदभार संभाला..

0
121

भोपाल, 12 मार्च 2020। भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी विवेक जौहरी ने गुरुवार को मध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का पदभार संभाल लिया।

  • जौहरी ने प्रभारी डीजीपी राजेंद्र कुमार से यहां मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय में प्रभार लिया।
  • जौहरी 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
  • मध्यप्रदेश के डीजीपी बनने से पहले वह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक थे।
  • राज्य शासन ने छह मार्च को मध्यप्रदेश के डीजीपी वी.के. सिंह के स्थान पर विवेक जौहरी को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने पर प्रदेश का शीर्ष पुलिस अधिकारी नियुक्त किया था।
  • जौहरी द्वारा कार्यभार ग्रहण करने तक विशेष पुलिस महानिदेशक (साइबर सेल) राजेन्द्र कुमार को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।