VizagGasLeak Live: गैस रिसाव से 8 लोगों की मौत, 5000 बीमार, सड़कों पर बेहोश पड़े लोग… ढ़ाई किमी. के दायरे में फैला गैस.. देखिए वीडियो..

0
135

विशाखापट्टनम। देश के सबसे आधुनिक और व्यवस्थित शहरों में शमिल आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तन में केमिकल गैस का रिसाव हुआ है। यहां के आरआर वेंकटपुरम गांव में एलजी पॉलिमर इंडस्ट्री से गैस का रिसाव हुआ है, जिसका असर तीन किमी तक के एरिया में देखा जा रहा है। अब तक 8 लोगों के मरने की सूचना है, जिनमें एक छोटी बच्ची शामिल है। 5000 से अधिक लोग इसकी चपेट में आए हैं। कई लोगों को गंभीर बीमार हालत में अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। लोगों को आंखों में जलन और घबराहट महसूस हो रही है। तीन किमी एरिया को खाली करवाया गया है। पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर है। गैस रिलाव के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने तीन लोगों के मरने की पुष्टि की है। कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

कई लोग फुटपाथ और सड़कों पर बेहोश हालत में पड़े मिले हैं। (देखिए वीडियो) जानकारी के मुताबिक, गैस का रिसाव सुबह 4 बजे हुआ, तब लोग नींद में थे। वहीं सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के अनुसार, 12 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग कोमा में चले गए हैं। स्टीरिऑइड गैस के लीक होने से यह हादसा हुआ है।