यूपी में पहले चरण की वोटिंग, जाटलैंड की 58 सीटों पर 11 बजे तक 20 प्रतिशत वोटिंग..

0
367

लखनऊ, 10 फरवरी 2022। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से वोटिंग की शुरुआत हो गई है। पहले चरण में मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, शामली, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा की 58 सीटों पर मतदान चल रहा है।

मतदान केंद्रों पर वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है

जो शाम को पांच बजे तक चलेगी। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होगा जिसके बाद 10 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

  • उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान शुरू हो चुका है। यूपी में 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान जारी है।
  • पहले दो घंटे में वोटिंग की रफ्तार धीमी दिखी। सुबह 9 बजे तक सिर्फ 7.95 प्रतिशत मतदान हुआ। बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें लगीं है।
  • लाइन में लगा दूल्हा ईशान
    मथुरा में शादी के बाद घर जाने से पहले वोट डालने के लिए दूल्हा ईशान लाइन में लगा हुआ। आगरा के नगला अजीता स्थित महादेवी इंटर कालेज में 95 वर्ष के हेतराम ने वोट डाला।
  • मथुरा जनपद में 9 बजे तक 8.44 प्रतिशत मतदान हुआ
    छाता विधानसभा 9.25 प्रतिशत
    मांट विसभा 9.25 फीसदी
    गोवर्धन विसभा 9.6 प्रतिशत
    मथुरा विसभा 6.5 फीसदी
    बलदेव विसभा 7.2 प्रतिशत
  • भाजपा प्रत्याशी पक्षालिका सिंह ने किया मतदान
  • भाजपा के आगरा के बाह के नौगंवा बूथ पर बाह की विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी पक्षालिका सिंह ने बेटे डा. त्रिपुदमन सिंह के साथ वोट डाला।
  • फतेहपुर सीकरी में मतदान करके दिव्यांग युवती आमना ने मतदान किया