केंद्र में हमारी सरकार बनी तो वेज रिवजन करेंगे: राहुल गांधी

0
108

भिलाई। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज बैकुंठधाम दशहरा मैदान में जनसभा को संबोधित किया। जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भिलाई की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगा तो वेज रिविजन करेंगे। यही नहीं बीएसपी को किसी भी हालत में प्राइवेट हाथों में जाने नहीं देंगे।

मोदी सरकार की मनशा है कि वे बीएसपी को प्राइवेट हाथों में सौंप दे। इसके अलावा राहुल गांधी ने कहा कि देश भर में जहां भी जाओ और सिर्फ चौकीदार कहो और जवाब मिलता है, चोर है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में चुनाव हुआ हमने मन की बात नहीं कहीं। हमने काम करना शुरू किया। किसान, युवा, महिलाएं सब के मन में क्या है। दर्द है तो क्यों? क्या चाहते हैं? और हमें क्या करना है? हमने लाखों लोगों से बात की। किसानों ने कहा कर्ज माफ कर दो। हमने 10 दिन का समय मांगा और सरकार बनते ही हमने दो दिन में कर्ज माफ कर दिया। मोदी जी झूठ पर झूठ बोलते गए। हम जाे कर सकते हैं। वहीं करेंगे। हम 15 लाख की बात नहीं करते। लेकिन देश के 20 प्रतिशत सबसे गरीब 5 करोड महिलाओं के खाते में सीधे हर माह 6 हजार रुपए जमा किया जाएगा। हम गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राईक करेगे। हिन्दुस्तार से गरीबी को मिटा देंगे। इसके अलावा राहुल गांधी जी ने कहा कि देश में दो बजट बनाया जाएगा। एक नेशनल बजट और दूसरा किसानों के लिए बजट बनाया जाएगा। इसके अलावा सरकारी विभागों में 22 लाख जगह खाली है। उसमें युवाओं की भर्ती की जाएगी। 10 लाख भर्ती सिर्फ पंचायतों में की जाएगी। युवाओं को उद्योग के लिए कोई अनुमनि लेना नहीं पड़ेगा। गब्बर सिंह टैक्स हटा देंगे और जीएसटी सरल कर देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here