मौसम ने फिर बदला मिजाज, इन राज्यों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…..

0
544

नई दिल्ली, 16 दिसम्बर 2021। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में 16 दिसंबर से हल्की बारिश होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उत्तरी भागों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी दिल्ली में बीते कई दिन से न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। 11 दिसंबर से तापमान 6 डिग्री के आस-पास बना हुआ है। 17 दिसंबर से ठंड बढ़ने लगेगी। मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में शीतलहर के भी चलने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में मौसम का हाल

प्रदेश में उत्तर-पूर्व से हवा आ रही है । दिनांक 16 दिसंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में 17 दिसंबर की दोपहर से 20 दिसंबर की दोपहर तक तेज निचले स्तर की उत्तर-पश्चिमी या उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है। हिमाचल प्रदेश में मौसम और बिगड़ने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में तीन दिन बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। राज्य के उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 15 से 17 दिसंबर तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पिछले दिनों हिमाचल के मनाली व इसके आसपास के क्षेत्रों में पिछले दिनों जमकर बर्फबारी हुई है। इस बीच, उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में भी बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो 16 दिसंबर से पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते ये बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में 17 दिसम्बर की दोपहर से 20 दिसंबर की दोपहर तक तेज निचले स्तर की उत्तर-पश्चिमी या उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में तीन दिन बर्फबारी की संभावना जताई है। राज्य के उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 17 दिसंबर तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पिछले दिनों हिमाचल के मनाली व इसके आसपास के क्षेत्रों में पिछले दिनों जमकर बर्फबारी हुई। इस बीच, उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में भी बर्फबारी देखने को मिल सकती है। एक पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू-कश्मीर के आसपास सक्रिय है। इसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बन गया है। इस वजह से फिलहाल न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की उम्मीद कम है।

Previous articleभाई ने बहन से रचाई शादी, वहज जानकर उड़ जाएंगे होश….
Next articleकोरबा : युवक छत से कूदा, नहीं मरा तो मालगाड़ी आती देख रेलवे ट्रैक पर रख दी गर्दन….
समय बदला और अन्य संचार माध्यमों की तरह सीजी मेट्रो ने वेबसाइट की अहमियत को भी पहचाना और वर्ष 2017 में सीजी मेट्रो डॉट कॉम की शुरुआत हुई। इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ और देश के हिंदीभाषी पाठकों तक समाचार और विश्लेषण पहुंचाना है। यह एक 24X7वेबसाइट है और पत्रकारों की एक टीम सप्ताह के सातों दिन, 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश भर के पाठकों के लिए सामग्री उपलब्ध कराती है। CG METRO हिंदी न्यूज़ पढ़ने का एक ऐसा मंच है जिस पर पूरे दिन की सभी बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट की जाती है। इस वेबपोर्टल पर दी जाने वाली सभी जानकारियां अथवा सभी खबरे एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद पोस्ट की जाती है।