अंडा चौक में दशहरा आयोजन के हाईकोर्ट के फैसले का डी. कामराजू ने किया स्वागत.. कहां – समिति की करेंगे हरसंभव मदद..

0
172

भिलाई। अंडा चौक दशहरा मैदान में दशहरा आयोजन के लिए न्यायपालिका ने अपना आदेश दे दिया है। आदेश आने के बाद न्यू दुर्गा जनजागृति दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष डी कामराजू का कहना है कि वे न्यायापालिका का दिल से सम्मान करते हैं और न्यायपालिका के आदेश का पूरे सम्मान के साथ पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे शहर में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाएं रखना चाहते। किसी भी प्रकार से लोगों के धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते। इसलिए उन्होंने पहले ही जिला व पुलिस प्रशासन के आलाफसरों के साथ मिटिंग की थी।

डी कामराजू ने बताया कि उस समय श्री रामजन्मोत्सव समिति के लोगाें ने ही खुद से ही प्रशासन के आलाअफसरों के सामने ही दशहरा पर्व नहीं मानने की बात कही थी। उन्होंने पहले कार्यक्रम करने से मना कर दिया था। इसलिए हम लोगों ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए कदम बढ़ाया था। ताकि खुर्सीपार की जनता एक भव्य दशहरा पर्व मना सके। जनता की भावनाओं को देखते हुए हम लोगों ने कार्यक्रम करने का फैसला लिया था। लेकिन बाद में इसे दूसरे पक्ष के लोगों ने राजनीति शुरू कर दी। हम न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हैं और उनके आदेश का पालन किया जाएगा। हम चाहते हैं कि क्षेत्र की जनता उत्साह के साथ दशहरा पर्व मनाएं।

आयोजन हम करें या कोई और। इससे फर्क नहीं पड़ता। न्यायालय के आदेश के तहत जो समिति दशहरा पर्व का आयोजन करेगी। उसमें हमारी और हमारी समिति का जो सहयोग बन पड़ेगा वो हर संभव सहयोग करेंगे। ताकि क्षेत्र में शांतिपूर्व तरीके से बेहत पर्व का आयोजन हो सकें।