जब धान खरीदी केंद्र औंधी पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल.. धान की गुणवत्ता को बारीकियों से देखा.. व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा..

0
77

1 दिसंबर 2019 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के सहकारी समिति औंधी धान खरीदी केंद्र पहुँचे, जहां उन्होने धान खरीदी केंद्र का मुआयना किया और सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रदेश में आज से शुरू हुए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का पहला दिन है। मुख्यमंत्री यहां किसानों और हमालों से मिलकर कहा कि आपके लिए खरीदी केंद्रों में जरूरी सुविधाएं देखने आया हूँ।

  • मुख्यमंत्री ने इस दौरान किसानों से कहा कि आपकी सभी सुविधाओं का सरकार ध्यान रखेगी।
  • किसानों कि​ किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा।
  • वहीं खुशनुमा माहौल में किसानों ने कहा कि मुख्यमंत्री भी हमारी खरीदी की व्यवस्था देखने आए हैं, यह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।